बद्रीनाथ मंदिर🚩(Badrinath Temple)
बद्रीनाथ या बद्रीनारायण मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो भगवान विष्णु को समर्पित है जो भारत के उत्तराखंड के चमोली डिस्ट्रिक्ट, अलकनंदा नदी का किनारा, बद्रीनाथ शहर में स्थित है, जिसे भगवान बद्रीनाथ के घर के नाम से भी जाता है।
 |
Photo source : google |
बद्रीनाथ मंदिर हिन्दू धर्म के चार पवित्र धामों में से एक है। इसके अलावा बद्रीनाथ में भी एक छोटा चार धाम है जिसमे भगवन विष्णु के एक सौ आठ मंदिर हैं जो भगवन विष्णु को समर्पित हैं। भगवान विष्णु की यात्रा करने वाले लोगों का यहां तांता लगा रहता है पर यहां पर की जाने वाली यात्रा केवल अप्रैल से ले कर सितम्बर तक ही रहती है। यहाँ पर मुख्यत:
हिंदी और गढ़वाली भाषा बोली जाती है। अगर बात करें यहाँ के मौसम की तो
गर्मियों में यहाँ का तापमान 7°C से 18°C तक रहता है एवं सर्दियों में यहाँ का तापमान -1°C से -18°C रहता है।
इस मंदिर से सम्बंधित दो खास फेस्टिवल हैं जो इसकी खासियत को और बढ़ाते हैं-
१. माता मूर्ति का मेला:-
भगवान बद्रीनाथ की पूजा शुरू हो कर यह मेला सितम्बर तक चलता है जब तक कि मंदिर के कपाट बंद नहीं हो जाते।
२. बद्री-केदार फेस्टिवल:-
आठ दिनों तक चलने वाला यह मेला बद्रीनाथ और केदारनाथ दोनों जगहों पर जून के महीने में मनाया जाता है।
- MANISH RAWAT TSUNAMI
Share on
No comments:
Post a Comment
Please drop a comment here.